गंभीर इन्फ्लुएंजा और हार्ट अटैक का बढ़ता खतरा

  • 12 Feb 2026

फरवरी 2026 में प्रकाशित एक नये अध्ययन में शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि गंभीर इन्फ्लुएंजा संक्रमण फेफड़ों से वायरस को हृदय ऊतकों तक पहुंचाकर हृदय को क्षति पहुँचा सकता है, जिससे फ्लू के मौसम में हृदयाघात (Heart Attack) की घटनाएँ बढ़ सकती हैं।

मुख्य बिंदु

  • प्रतिरक्षा कोशिका तंत्र: वैज्ञानिकों ने पाया कि प्रो-डेंड्रिटिक सेल-3 नामक प्रतिरक्षा कोशिका फेफड़ों में संक्रमित होकर हृदय तक पहुंचती है और वायरस के प्रसार में सहायक बनती है।
  • इम्यून रिस्पॉन्स प्रोटीन का प्रभाव: संक्रमण समाप्त करने के बजाय यह कोशिका टाइप-1 इंटरफेरॉन का अत्यधिक स्राव करती है, जिससे हृदय की पेशीय कोशिकाएं नष्ट होती हैं और हृदय की कार्यक्षमता घटती है।
  • ट्रोजन हॉर्सप्रभाव: संक्रमित प्रतिरक्षा कोशिका वायरस को हृदय तक पहुँचाने वाले वाहक की तरह कार्य करती है और जटिलताओं को बढ़ाती है।
  • मौसमी हृदयाघात संबंध: अध्ययन ने वैज्ञानिक प्रमाण दिए कि फ्लू सीज़न में हृदयाघात का जोखिम क्यों बढ़ता है
  • टीकाकरण का लाभ: फ्लू वैक्सीन वायरस-जनित हृदय क्षति और जटिलताओं से कुछ सुरक्षा प्रदान करती है।
  • संभावित नई चिकित्सा: प्रयोगशाला परीक्षणों में पाया गया कि mRNA-आधारित दवा, जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को नियंत्रित करती है, हृदय की मांसपेशियों को होने वाली क्षति को कम कर सकती है और हृदय के प्रदर्शन में सुधार ला सकती है।