केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

  • 12 Feb 2026

फरवरी 2026 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषणा की गई कि कक्षा 12 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को 17 फरवरी से आरंभ होने वाली 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से लागू किया जाएगा।

  • यह कदम मूल्यांकन प्रक्रिया को आधुनिक बनाने और अधिक सटीकता व जवाबदेही सुनिश्चित करने का हिस्सा है।
  • कक्षा 10 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन फिलहाल भौतिक रूप से जारी रहेगा।
  • बोर्ड ने इस वर्ष से कक्षा 10 के छात्रों के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा भी शुरू की है; यह वैकल्पिक होगी और केवल वे छात्र देंगे जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं।