वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–II

  • 21 Feb 2026

20 फरवरी, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री ने असम के कछार जिले के नाथनपुर गांव में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-II का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को तीव्र गति देना है।

मुख्य बिंदु

  • 6,839 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले इस कार्यक्रम का लक्ष्य सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करना है।
  • यह कार्यक्रम 17 राज्यों के 334 विकासखंडों और लगभग 1,954 गाँवों को आच्छादित करेगा, जिनमें असम के 140 सीमावर्ती गाँव भी शामिल हैं।
  • भारत–पाकिस्तान सीमा से लगे गाँवों में भी बुनियादी ढाँचे और संपर्क-सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विकास कार्य प्रगति पर हैं।
  • इस पहल का लक्ष्य सीमाई सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास और सीमांत क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करना है।