छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स का उद्घाटन

  • 24 Feb 2026

23 फरवरी, 2026 को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुलमर्ग में ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स’ (शीतकालीन खेलों) के छठे संस्करण का उद्घाटन किया।

  • उपराज्यपाल ने इन खेलों को महज एक खेल आयोजन से आगे बढ़कर, एकता और विविधता का जश्न मनाने वाला एक ‘राष्ट्रीय पर्व’ करार दिया।
  • इस 4 दिवसीय भव्य आयोजन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1,000 एथलीट और खेल अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
  • इसमें अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्की माउंटेनियरिंग जैसे रोमांचक खेल शामिल हैं।