AI सक्षम ‘टीचर ऐप 2.0’ का शुभारंभ

  • 24 Feb 2026

23 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने AI सक्षम ‘टीचर ऐप 2.0’ का शुभारंभ किया।

  • भारती एयरटेल और सीके-12 (CK-12) फाउंडेशन के सहयोग से विकसित यह ऐप स्कूली शिक्षकों के लिए एक ‘स्मार्ट टेक साथी’ की भूमिका निभाएगा।
  • इस ऐप को शिक्षकों के कार्यभार को कम करने और उन्हें आधुनिक तकनीकी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक एआई-संचालित तकनीकी साथी’ के रूप में तैयार किया गया है।
  • यह ऐप शिक्षकों को प्रभावी डिजिटल कंटेंट, शिक्षण उपकरण और परफॉर्मेंस डैशबोर्ड’ उपलब्ध कराता है, जिससे कक्षा में शिक्षण प्रक्रिया अधिक रोचक और उत्पादक बन सकेगी।