NFR के 5 स्टेशनों को ईट राइट स्टेशन का दर्जा

  • 24 Feb 2026

23 फरवरी, 2026 को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के 5 रेलवे स्टेशनों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा प्रतिष्ठित ‘ईट राइट स्टेशन’ (Eat Right Station) प्रमाणन प्रदान किया गया।

  • इस सूची में दीमापुर, अलीपुरद्वार, कोकराझार, गोलकगंज और न्यू माल जंक्शन रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
  • दीमापुर रेलवे स्टेशन को यह प्रमाणन (24 अक्टूबर, 2025 से 23 अक्टूबर, 2027 तक के लिए वैध) वहां के फूड स्टॉल, केटरिंग यूनिट्स और भोजन परोसने वालों के गहन ऑडिट के बाद दिया गया।
  • इस ऑडिट में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन, भोजन पकाने में स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, उचित अपशिष्ट प्रबंधन और पौष्टिक विकल्पों की उपलब्धता का बारीकी से आकलन किया गया।
  • यह पहल FSSAI के ईट राइट इंडिया’ राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य स्थायी और स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना है।