राष्ट्रपति भवन में स्थापित हुई सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा

  • 24 Feb 2026

23 फरवरी, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्र भारत के पहले और एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (राजाजी) की प्रतिमा (Bust) का अनावरण किया।

  • यह प्रतिमा अशोक मंडप के पास ग्रैंड ओपन स्टेयरकेस’ पर स्थापित की गई है।
  • उल्लेखनीय है कि इसे ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा की जगह लगाया गया है।
  • राष्ट्रपति ने इसे औपनिवेशिक काल की निशानियों को पीछे छोड़कर भारत की अपनी सांस्कृतिक विरासत को अपनाने के प्रयास का प्रतीक बताया।