भारतीय फिल्म 'बूंग' ने जीता BAFTA अवॉर्ड

  • 24 Feb 2026

22 फरवरी, 2026 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित प्रतिष्ठित बाफ्टा (BAFTA) पुरस्कार समारोह में भारत की मणिपुरी भाषा की फिल्म ‘बूंग’ (Boong) ने ‘सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म’ (Best Children’s & Family Film) का अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

  • फिल्म के निर्माता और निर्देशक: इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मप्रिया देवी ने किया है। वहीं, फरहान अख्तर, विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर इसके निर्माता हैं।
  • मुख्य कलाकार: फिल्म में गुगुन किपगेन, बाला हिजाम निंगथौजम और अंगोम सनामतुम ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
  • कहानी की पृष्ठभूमि: इस फिल्म की कहानी मणिपुर के नस्लीय तनाव और सीमा संबंधी चुनौतियों के बीच फंसे एक स्कूली छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बिखरे हुए परिवार को फिर से एकजुट करने का भावुक प्रयास कर रहा है।
  • ‘बूंग’ ने इस श्रेणी में हॉलीवुड की दिग्गज एनिमेटेड और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों जैसे लिलो एंड स्टिच, आर्को और ज़ूटोपिया 2 को कड़ी टक्कर देते हुए यह मुकाम हासिल किया।