तिरुचिरापल्ली में ₹5,650 करोड़ की विकास परियोजनाएँ

  • 12 Mar 2026

11 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में ₹5,650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ किया।

  • इन परियोजनाओं में स्वच्छ ऊर्जा, पेट्रोलियम विनिर्माण, राजमार्ग, रेलवे तथा ग्रामीण संपर्कता से संबंधित पहलें शामिल हैं।
  • इन पहलों का उद्देश्य तमिलनाडु में अवसंरचना विकास, रोजगार सृजन तथा ऊर्जा उपलब्धता को बढ़ावा देना है।
  • प्रधानमंत्री ने सिटी गैस वितरण नेटवर्क (CGD) परियोजना की आधारशिला रखी।
  • इस परियोजना का क्रियान्वयन भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा किया जाएगा।
  • यह परियोजना नीलगिरि और इरोड जिलों को कवर करेगी।
  • लगभग 9 लाख परिवारों को पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) उपलब्ध कराई जाएगी।
  • प्राकृतिक गैस के उपयोग से वायु प्रदूषण में कमी आएगी।
  • इसका पर्यावरणीय प्रभाव लगभग 8 वर्षों में 4 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर माना गया है।
  • यह सुविधा विश्व के सबसे बड़े ल्यूब्रिकेंट ब्लेंडिंग संयंत्रों में से एक है।
  • यह संयंत्र औद्योगिक स्नेहक (Lubricants) की मांग को पूरा करेगा और आयात निर्भरता को कम करेगा।