संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा पर भारत की अपील

  • 12 Mar 2026

11 मार्च, 2026 को भारत ने 29 अन्य देशों के साथ इज़राइल–हिज़्बुल्लाह संघर्ष के बीच लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

मुख्य बिंदु

  • भारत सहित 29 देशों ने संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान (UNIFIL) के कर्मियों और परिसरों की सुरक्षा की मांग की।
  • शांति सैनिकों की सुरक्षा: बयान में कहा गया कि शांति सैनिकों को कभी भी हमलों या धमकियों का लक्ष्य नहीं बनाया जाना चाहिए।
  • UNIFIL में वर्तमान में 642 भारतीय शांति सैनिक तैनात हैं तथा मिशन की कुल संख्या 7,438 कर्मियों की है।
  • UNIFIL की स्थापना 1978 में की गयी थी।
  • उद्देश्य:
    • इज़राइल और लेबनान के बीच शत्रुता की समाप्ति की निगरानी करना।
    • दक्षिणी लेबनान में लेबनानी सरकार की प्रशासनिक क्षमता बहाल करने में सहायता करना।
  • संघर्ष की पृष्ठभूमि: यह तनाव इज़राइल और हिज़्बुल्लाह के बीच बढ़ते टकराव के कारण उत्पन्न हुआ है, जो व्यापक रूप से ईरान युद्ध (Iran War) के प्रभाव से जुड़ा हुआ है।