लाइकेन पतंगों की दो नई प्रजातियों की खोज

  • 13 Mar 2026

मार्च 2026 में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में लाइकेन पतंगों की दो नई प्रजातियों की खोज की।

मुख्य बिंदु

  • खोजी गईं नई प्रजातियाँ: कॉलोसेरा हॉलोवाई (Caulocera hollowayi) तथा असुरा बक्सा (Asura buxa)।
  • कॉलोसेरा हॉलोवाई सिक्किम के गोलितार (Golitar) क्षेत्र में पाया गया तथा असुरा बक्सा पश्चिम बंगाल के पानीझोरा (Panijhora) क्षेत्र में पाया गया।
  • पहचान की विधि: पंखों के रंग पैटर्न, पट्टी संरचना, सूक्ष्म शारीरिक संरचनाएँ, विशेष रूप से प्रजनन संरचनाएँ।
  • केटोटैक्सी विश्लेषण: वैज्ञानिकों ने शरीर के रोमों और स्केल्स की व्यवस्था का अध्ययन कर प्रजातियों की विशिष्टता की पुष्टि की।
  • पारिस्थितिक भूमिका: लाइकेन पतंगों के लार्वा लाइकेन पर भोजन करते हैं, जो पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते हैं।