दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की पहल

  • 13 Mar 2026

12 मार्च, 2026 को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (DEPwD) ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • इस पहल का उद्देश्य श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए भारत का पहला एकीकृत जीवन-चक्र सहायता मॉडल विकसित करना है।
  • इसमें सिविल सोसाइटी संगठनों और प्रौद्योगिकी कंपनियों की भागीदारी है।
  • सहभागी संस्थाएँ: गोपालकृष्णन फाउंडेशन फॉर द डेफ, ब्ले टेक इनोवेशन्स, ट्रेनिंग एंड एजुकेशनल सेंटर फॉर हियरिंग इम्पेयर्ड, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर।
  • पहल का उद्देश्य
    • प्रारंभिक हस्तक्षेप से लेकर रोजगार तक सहायता करना।
    • शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना।
    • दिव्यांग व्यक्तियों की गरिमा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
  • अन्य पहलें
    • जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    • सहायक प्रौद्योगिकियों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।