नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स की पहल

  • 13 Mar 2026

12 मार्च, 2026 को नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (NCCBM) ने ट्रेसज़ीरो टेक्नोलॉजीज़ के साथ साझेदारी की।

मुख्य बिंदु

  • इस पहल का उद्देश्य:
    • सीमेंट उद्योग के लिए कार्बन कैप्चर तकनीक विकसित करना।
    • निर्माण सामग्री में कार्बन उपयोग तकनीकों को बढ़ावा देना।
  • ट्रेसज़ीरो टेक्नोलॉजीज़ (TraceXero Technologies) एक स्टार्ट-अप है, जो औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समाधानों पर कार्य करता है।
    • इसने सॉल्वेंट-आधारित कार्बन कैप्चर तकनीकी विकसित की है।
  • इस तकनीक की विशेषताएँ
    • औद्योगिक प्रक्रियाओं से निकलने वाले कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) को पकड़ना।
    • पकड़ी गई CO₂ को ग्रेफाइटिक कार्बन में परिवर्तित करना।
    • आगे इसे ग्रेफीन में भी बदला जा सकता है।
  • महत्व
    • उत्सर्जन को मूल्यवान सामग्री संसाधनों में परिवर्तित करना।
    • सीमेंट उत्पादन में कार्बन उत्सर्जन कम करना।