चुंबकीय अर्धचालकों में ऊष्मा परिवहन की प्रक्रिया का अध्ययन

  • 13 Mar 2026

मार्च 2026 में वैज्ञानिकों ने चुंबकीय अर्धचालकों में ऊष्मा प्रवाह को नियंत्रित करने वाले तंत्र का पता लगाया।

  • यह खोज स्पिन्ट्रॉनिक उपकरणों, चुंबकीय मेमोरी प्रणालियों तथा क्वांटम इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी उन्नत तकनीकों के विकास में सहायक हो सकती है।

मुख्य बिंदु

  • अनुसंधान निष्कर्ष: अध्ययन बताता है कि कुछ चुंबकीय अर्धचालकों में तापमान बढ़ने के साथ ऊष्मीय चालकता बढ़ जाती है, जो सामान्य अर्धचालकों के व्यवहार के विपरीत है।
  • सामान्य ऊष्मा परिवहन: सामान्य अर्धचालकों में ऊष्मा का परिवहन फोनॉन (Phonons) या जालकीय कंपन (Lattice Vibrations) द्वारा होता है। तापमान बढ़ने पर फोनॉन प्रकीर्णन बढ़ने से ऊष्मीय चालकता घट जाती है।
  • चुंबकीय अर्धचालकों का असामान्य व्यवहार: कुछ पदार्थों में उनके चुंबकीय संक्रमण तापमान पार करने के बाद ऊष्मीय चालकता बढ़ जाती है, जिसका कारण पहले स्पष्ट नहीं था।
  • प्रयोगात्मक तकनीक: वैज्ञानिकों ने तापमान पर निर्भर अप्रत्यास्थ एक्स-रे प्रकीर्णन का उपयोग कर क्रोमियम नाइट्राइड की पतली परतों में फोनॉन की आयु (Phonon Lifetimes) को मापा।
  • चुंबकीय स्पिन उतार-चढ़ाव की भूमिका: अध्ययन से पता चला कि फोनॉन और चुंबकीय स्पिन उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत अंतःक्रिया ऊष्मा परिवहन को प्रभावित करती है।
  • तकनीकी महत्व: इस अंतःक्रिया की समझ से स्पिन्ट्रॉनिक्स, चुंबकीय मेमोरी तथा क्वांटम इलेक्ट्रॉनिक्स में बेहतर ऊष्मा प्रबंधन संभव हो सकेगा।