‘अराकू कौनी’ जनजातीय मिलेट मेन्यू

  • 14 Mar 2026

12 मार्च, 2026 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सचिवालय में आयोजित कलेक्टर्स सम्मेलन के दौरान राज्य का पहला जनजातीय मिलेट-आधारित खाद्य मेन्यू “अराकू कौनी” लॉन्च किया।

  • उद्देश्य: पारंपरिक मोटा अनाज आधारित आहार को मुख्यधारा के भोजन संस्कृति में शामिल करना।
  • आंध्र प्रदेश की जनजातीय पाक परंपरा को प्रदर्शित करना।
  • इस मेन्यू में शामिल पारंपरिक व्यंजन अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले की आदिवासी समुदायों से प्राप्त किए गए हैं।
  • प्रमुख व्यंजन: कोर्रा पायसम, रागी चपाती, सामला पुलिहोरा, कांटला अंबली, कॉर्न वड़ा, तूर दाल करी।
  • ये व्यंजन अराकू क्षेत्र की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को दर्शाते हैं।
  • क्रियान्वयन:
    • इस पहल का नेतृत्व ASR जिला प्रशासन ने किया।
    • इसमें निम्न संस्थाओं का सहयोग रहा: जनजातीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, इंडियन कुलिनरी इंस्टीट्यूट, पर्यटन विभाग।