शाइन ऐप

  • 14 Mar 2026

मार्च 2026 में भारतीय रेलवे ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए महिला कर्मचारियों हेतु शाइन (SHINE) ऐप लॉन्च किया।

  • शाइन (SHINE) का पूर्ण रूप: सेक्सुअल हरेसमेंट इंसिडेंट नोटिफिकेशन फॉर एंपावरमेंट (Sexual Harassment Incident Notification for Empowerment)।
  • शाइन ऐप का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की घटनाओं की सुरक्षित और प्रभावी रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान करना है।
  • यह ऐप संगठनों में विशाखा (Vishaka) दिशानिर्देश के अनुसार गठित आंतरिक शिकायत समितियों (ICCs) के अतिरिक्त एक डिजिटल माध्यम के रूप में कार्य करेगा।
  • यह ऐप भारतीय रेल की सभी महिला कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है, जिससे वे कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें सीधे दर्ज कर सकती हैं।
  • ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अन्य व्यक्तियों की ओर से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जैसे: आगंतुक, संविदा कर्मचारी, छात्र, अन्य व्यक्ति जिनके पास ऐप तक सीधी पहुँच नहीं है।
  • उपयोगकर्ता इस ऐप को कर्मचारी स्व-सेवा प्रणाली के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं।
  • शिकायतें मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (Human Resources Management System–HRMS) के माध्यम से दर्ज की जा सकती हैं।
  • शिकायत दर्ज होने के बाद यह ऑनलाइन रूप से अधिकार प्राप्त समिति को प्राप्त हो जाती है, जो ऐसे मामलों की जांच के लिए जिम्मेदार होती है।
  • यह मंच शिकायतों की गोपनीयता सुनिश्चित करता है और संबंधित प्राधिकरणों द्वारा समयबद्ध एवं प्रभावी निवारण में सहायता करता है।