बाँध सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की प्रमुख डिजिटल पहलें

  • 14 Mar 2026

10 मार्च, 2026 को केंद्र सरकार ने बाँध सुरक्षा प्रशासन को सुदृढ़ करने तथा डेटा-आधारित निर्णय-निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई डिजिटल पहलें शुरू कीं।

मुख्य बिंदु

  • NDSA (National Dam Safety Authority) वेबसाइट: इस वेबसाइट की एक प्रमुख विशेषता GIS-आधारित “निर्दिष्ट बाँध” अनुभाग है।
  • यह एक मानचित्र-आधारित इंटरफ़ेस प्रदान करता है।
  • इसके माध्यम से भारत के विभिन्न निर्दिष्ट बाँधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और विशेषताओं को देखा जा सकता है।
  • NETRA (NDSA Engine for Tracking and Review using AI) प्लेटफ़ॉर्म: NETRA एक संवादी इंटरफ़ेस प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता NDSA के महत्वपूर्ण दस्तावेजों से जानकारी शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसमें निम्न दस्तावेज शामिल हैं:
    • बाँध सुरक्षा अधिनियम से संबंधित विनियम
    • नीतिगत दिशानिर्देश
  • यह प्लेटफॉर्म DHARMA (Dam Health and Rehabilitation Monitoring Application) से भी एकीकृत है।
  • DHARMA भारत में बाँध सुरक्षा से संबंधित एक राष्ट्रीय डेटा भंडार है।
  • राष्ट्रीय बाँध सुरक्षा दर्पण: यह उपकरण संभावित बाँध टूटने की स्थितियों का प्रभावी दृश्यांकन और विश्लेषण करने में सहायता करता है।
  • इससे जोखिम मूल्यांकन (Risk Assessment) और आपदा प्रबंधन योजना को बेहतर बनाया जा सकता है।