पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड

  • 18 Mar 2026

मार्च 2026 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) ने गैस क्षेत्र में असंतुलन शुल्क (Imbalance Charges) को अस्थायी रूप से माफ करने की घोषणा की।

  • यह निर्णय खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण लिया गया।
  • यह छूट 30 जून, 2026 तक लागू रहेगी।
  • प्रभाव
    • गैस आपूर्ति और लॉजिस्टिक्स में व्यवधान को कम करना।
    • गैस शेड्यूलिंग और परिवहन में सुविधा प्रदान करना।
  • PNGRB एक सांविधिक निकाय है, जिसकी स्थापना PNGRB अधिनियम, 2006 के तहत हुई।
  • यह अर्ध-न्यायिक निकाय है, जिसके पास दीवानी न्यायालय जैसी शक्तियाँ होती हैं।
  • कार्य
    • उपभोक्ता हितों की सुरक्षा।
    • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस क्षेत्र का विनियमन करना।
    • प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना।
    • निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना।