CCS द्वारा पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव की समीक्षा

  • 23 Mar 2026

22 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की पृष्ठभूमि में स्थिति की समीक्षा करना और वर्तमान व प्रस्तावित निवारण उपायों पर विचार करना था।

  • बैठक में पश्चिम एशियाई संघर्ष के वैश्विक और घरेलू आर्थिक प्रभावों का आकलन किया गया।
  • प्रधानमंत्री ने नागरिकों को प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए समग्र-सरकार दृष्टिकोण(Whole-of-Government Approach) अपनाने का निर्देश दिया।
  • कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई।
  • कृषि, ऊर्जा और MSME जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए मंत्रियों और सचिवों का एक समूह गठित किया जाएगा।
  • आयात के स्रोतों में विविधता लाने और भारतीय वस्तुओं के लिए नए निर्यात बाजारों की तलाश करने का प्रस्ताव दिया गया।