प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • 23 Mar 2026

22 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वे भारत में किसी निर्वाचित सरकार के सबसे लंबे समय तक पदासीन रहने वाले प्रमुख (Head of Government) बन गए। उन्होंने इस पद पर कुल 8,931 दिन पूरे किए।

  • इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री तथा भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल शामिल है।
  • उन्होंने पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा।
  • चामलिंग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में 8,930 दिनों तक पद संभाला था।
  • प्रधानमंत्री मोदी अब अपने नेतृत्व के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं।
  • उन्होंने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 26 मई 2014 को उन्होंने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और लोक सभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त करने वाले पहले गैर-कांग्रेस नेता बने।
  • वे स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं।
  • उन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीते हैं।
  • वे दो पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री भी हैं।