ZSI ने समुद्री सूत्रकृमि की दो नई प्रजातियों की खोज की

  • 08 Apr 2026

मार्च 2026 में प्रकाशित निष्कर्षों में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के शोधकर्ताओं ने तमिलनाडु तट के पास स्वतंत्र रूप से रहने वाले ‘समुद्री सूत्रकृमि’ (Marine Nematodes) की दो नई प्रजातियों की खोज की है, जो भारत की समुद्री जैव विविधता को और अधिक समृद्ध बनाती हैं।

मुख्य बिंदु

  • खोजे गए नए जीव:
    • कोरोनोनेमा धृति (Corononema dhriti); तथा
    • एपाकैंथियन इंडिका (Epacanthion indica)।
  • कोरोनोनेमा धृति का महत्व: वैश्विक स्तर पर यह अपने वंश (Genus) की केवल चौथी ज्ञात प्रजाति है। इससे पहले इसे केवल ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और वियतनाम में ही पाया गया था। इसका नाम डॉ. धृति बनर्जी के नाम पर रखा गया है।
  • एपाकंथियन इंडिका का महत्व: इसका नाम भारत के नाम पर रखा गया है। इसके पास विशेष प्रकार के जबड़े (Mandibles) और दांत होते हैं और यह समुद्री पारिस्थितिक तंत्र में एक सूक्ष्म शिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाता है।
  • समुद्री सूत्रकृमि का पारिस्थितिक महत्व: ये सूक्ष्म जीव पोषक तत्वों के चक्रण (Nutrient Cycling) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं; तलछट (Sediment) के स्वास्थ्य और स्थिरता को बनाए रखते हैं; और पर्यावरणीय परिवर्तनों के सटीक ‘जैव-संकेतकों’ (Bio-indicators) के रूप में कार्य करते हैं।