मोहसिना किदवई

  • 08 Apr 2026

8 अप्रैल, 2026 को वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण नोएडा में निधन हो गया।

  • उन्होंने राजीव गांधी की सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया था और कई प्रमुख विभागों की ज़िम्मेदारी संभाली थी।
  • अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान वह लोक सभा और राज्य सभा, दोनों की सम्मानित सदस्य रहीं।
  • किदवई ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिकाएँ भी निभाईं, जिनमें ‘कांग्रेस वर्किंग कमेटी’ और ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की सदस्यता प्रमुख रूप से शामिल है।
  • उन्हें भारतीय राजनीति और सार्वजनिक सेवा के प्रति उनके आजीवन समर्पण और बहुमूल्य योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।