भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल लॉन्च

  • 10 Apr 2026

8 अप्रैल, 2026 को भारत ने निर्यातकों और आयातकों के बीच सीधे जुड़ाव को सक्षम करने और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को अधिक सुदृढ़ करने के लिए ‘भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल’ (India-USA Trade Facilitation Portal) लॉन्च किया।

मुख्य बिंदु

  • पोर्टल का उद्देश्य: भारतीय निर्यातकों और अमेरिकी आयातकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना; बिचौलियों को कम करके व्यापार दक्षता में सुधार करना।
  • प्रमुख विशेषताएं: यह पंजीकरण के लिए खुला है; व्यावसायिक संबंधों और बाजार पहुंच को सुगम बनाता है; व्यापार विस्तार के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।
  • रणनीतिक उद्देश्य: द्विपक्षीय व्यापार वृद्धि के “मिशन 500” लक्ष्य का समर्थन करता है; भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार की पूर्ण क्षमता को उजागर करता है।
  • महत्व: ‘व्यापार सुगमता’ (Ease of doing business) को बढ़ाता है; आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ करता है; भारतीय व्यवसायों के लिए निर्यात के नए अवसरों के द्वार खोलता है।