साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • 14 Apr 2026

13 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने “राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान” (NIELIT) के सहयोग से एक राष्ट्रव्यापी “साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: NCC कैडेटों के बीच साइबर जागरूकता, डिजिटल स्वच्छता और रक्षा कौशल को बढ़ाना।
  • प्रशिक्षण के चरण: यह कार्यक्रम दो चरणों में होगा: पहला, 15 घंटे का ऑनलाइन “साइबर सुरक्षा जागरूकता मॉड्यूल” और दूसरा, 60 घंटे का ऑफलाइन “एडवांस्ड साइबर डिफेंडर कार्यक्रम”।
  • व्यावहारिक अनुभव: दूसरे चरण में हैंड्स-ऑन सिमुलेशन और साइबर उपकरणों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा ताकि कैडेट साइबर खतरों को पहचान कर उनका प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।
  • लक्ष्य: ऐसे “NCC साइबर कैडेट” तैयार करना जो जमीनी स्तर पर डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा दे सकें।