इंडिया फार्मा 2026 का शुभारंभ

  • 14 Apr 2026

13 अप्रैल, 2026 को भारत के फार्मास्युटिकल क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से नई दिल्ली में औषध विभाग द्वारा आयोजित ‘इंडिया फार्मा 2026’ के 9वें संस्करण का शुभारंभ हुआ।

  • आयोजन: यह फिक्की (FICCI) और ‘इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस’ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
  • मुख्य फोकस: नवाचार, आत्मनिर्भरता, दवा की खोज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग और विज्ञान में अगली पीढ़ी की तकनीकें।
  • वैश्विक योगदान: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रेखांकित किया कि भारत वैश्विक स्तर पर जेनेरिक दवाओं की लगभग 20% और टीकों की लगभग 70% आपूर्ति करता है।
  • भविष्य का दृष्टिकोण: यह आयोजन भारत को “दुनिया की फार्मेसी” से आगे ले जाकर एक ‘वैश्विक नवाचार केंद्र’ में बदलने के सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।