बलबीर पुंज

  • 20 Apr 2026

18 अप्रैल, 2026 को राज्य सभा के पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बलबीर पुंज का लंबी बीमारी से जूझने के बाद 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • राजनीतिक जीवन: वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष थे और वैचारिक रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से उनका लंबा और गहरा जुड़ाव रहा था। उन्होंने उत्तर प्रदेश (2000-2006) और ओडिशा (2008-2014) से दो बार राज्य सभा सांसद के रूप में देश की सेवा की।
  • सार्वजनिक पद: वे “राष्ट्रीय युवा आयोग” के अध्यक्ष भी रहे, जहां उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
  • पत्रकारिता का सफर: पुंज ने 1971 में “द मदरलैंड” के साथ पत्रकारिता जगत में कदम रखा था। बाद में उन्होंने “फाइनेंशियल एक्सप्रेस” और “द ऑब्जर्वर ऑफ बिजनेस एंड पॉलिटिक्स” जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया। उन्होंने “दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन” के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
  • बौद्धिक योगदान: वे एक प्रखर विचारक और लेखक थे। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक “ट्रिस्ट विद अयोध्या: डिकोलोनाइजेशन ऑफ इंडिया” उनके बौद्धिक योगदान का एक बड़ा उदाहरण है।