भारत में जंपिंग स्पाइडर की दो नई प्रजातियों की खोज

  • 28 Apr 2026

अप्रैल 2026 में भारत के शोधकर्ताओं ने जंपिंग स्पाइडर की दो नई प्रजातियों की पहचान की। यह खोज शुष्क क्षेत्रों और शहरी पारिस्थितिक तंत्रों में छिपी हुई जैव विविधता को उजागर करती है।

मुख्य बिंदु

  • नई प्रजातियाँ:
    • मोग्रुस शुष्क (Mogrus shushka): खोज स्थल - राजस्थान और गुजरात के अर्ध-शुष्क क्षेत्र में।
    • मोग्रुस पुणे (Mogrus pune): खोज स्थल - महाराष्ट्र के एक शहरी जैव-विविधता पार्क में।
  • पर्यावास
    • ये प्रजातियाँ रेगिस्तान, घासभूमि और शहरी हरित क्षेत्रों में पाई गईं।
    • यह दर्शाता है कि कठोर और शहरी दोनों प्रकार के वातावरण में भी समृद्ध जैव विविधता मौजूद है।
  • पहचान की विधि
    • सूक्ष्मदर्शी परीक्षण के माध्यम से पुष्टि की गई।
    • प्रजातियों के बीच अंतर करने के लिए उनके प्रजनन अंगों का विश्लेषण किया गया।
  • प्रमुख जैविक अंतर:
    • एक प्रजाति में नर का प्रजनन अंग त्रिकोणीय आकार का है।
    • दूसरी में यह वक्र/हृदयाकार संरचना का है।
  • पारिस्थितिक महत्व:
    • यह जंपिंग स्पाइडर की उच्च अनुकूलन क्षमता को दर्शाता है।
  • साथ ही यह सिद्ध करता है कि छोटे शहरी पार्क भी विशिष्ट और महत्वपूर्ण वन्यजीवों को आश्रय दे सकते हैं।