वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग्स 2021

  • 24 Sep 2020

2 सितंबर, 2020 को टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग्स 2021’ जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस सूची में 93 देशों के 1500 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।

  • विश्वभर के विश्वविद्यालयों में अध्यापन का स्तर, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण, शोध और ज्ञान के आदान-प्रदान को ध्यान में रखते हुए यह रैंकिंग जारी की जाती है।
  • इस सूची में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (यू.के.) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूएसए) दूसरे, हॉवर्ड यूनिवर्सिटी (यूएसए) तीसरे, कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूएसए) चौथे तथा मेसाचुसैट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूएसए) पांचवें तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज छठे स्थान पर है।
  • इस वर्ष रैंकिंग में रिकॉर्ड 63 भारतीय विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। लेकिन कोई भी शीर्ष 300 में स्थान नहीं पा सका।
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस (IISc), बेंगलुरू (301-350 के समूह में) भारतीय विश्वविद्यालयों की सूची में शीर्ष पर है। इसके पश्चात आईआईटी, रोपड़ (351-400 के समूह में); आईआईटी, इंदौर (401-500 के समूह में)’ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (601-800 के समूह में) स्थान हासिल कर सका।
  • रैंकिंग में शीर्ष 200 में 59 प्रविष्टियों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है।