TARA ग्लाइड वेपन सिस्टम का पहला सफल परीक्षण

  • 09 May 2026

7 मई, 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय वायु सेना ने ओडिशा तट के निकट टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन (TARA) हथियार प्रणाली का पहला सफल उड़ान-परीक्षण किया।

मुख्य बिंदु

  • भारत का पहला स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम: TARA भारत का पहला स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम है, जो पारंपरिक अनगाइडेड बमों को प्रिसिजन-गाइडेड हथियारों में परिवर्तित करने में सक्षम है।
  • प्रिसिजन स्ट्राइक क्षमता: यह प्रणाली जमीनी लक्ष्यों पर अधिक सटीकता और परिचालन प्रभावशीलता के साथ प्रहार करने में सक्षम बनाती है।
  • रेंज और सटीकता में वृद्धि: मॉड्यूलर रेंज एक्सटेंशन किट कम लागत वाले हवाई हथियारों की मारक क्षमता, दूरी तथा सटीकता में उल्लेखनीय वृद्धि करती है।
  • DRDO प्रयोगशालाओं द्वारा विकास: इस प्रणाली का डिजाइन और विकास रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) तथा अन्य DRDO प्रयोगशालाओं द्वारा किया गया।
  • स्वदेशी रक्षा क्षमता को बढ़ावा: इस सफल परीक्षण से उन्नत हथियार प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों को बल मिलेगा।
  • रणनीतिक महत्त्व: TARA प्रणाली भारत की वायु-आधारित प्रिसिजन स्ट्राइक क्षमता को सुदृढ़ करती है तथा स्मार्ट हथियार प्रणालियों के आयात पर निर्भरता को कम करती है।