भारत-जापान आर्थिक सुरक्षा संवाद का आयोजन

  • 12 May 2026

11 मई, 2026 को भारत और जापान ने नई दिल्ली में द्वितीय भारत-जापान आर्थिक सुरक्षा संवाद (India–Japan Economic Security Dialogue) आयोजित किया, जिसका उद्देश्य रणनीतिक एवं उभरते क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना था।

मुख्य बिंदु

  • संस्थागत रूपरेखा: यह संवाद वर्ष 2025 में टोक्यो में आयोजित 15वें भारत–जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान घोषित ‘आर्थिक सुरक्षा पहल’ (Economic Security Initiative) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
  • प्रमुख फोकस क्षेत्र: संवाद में क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), दूरसंचार प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा तथा फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • मुख्य उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण, औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय सहयोग को बढ़ावा देना तथा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना है।
  • रणनीतिक महत्त्व: यह संवाद भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी के निरंतर सुदृढ़ीकरण को दर्शाता है। साथ ही यह विश्वसनीय प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।