‘लायन’ स्पीशीज स्पॉटलाइट कार्यक्रम

  • 16 May 2026

14 मई, 2026 को भारत ने गिर राष्ट्रीय उद्यान में ‘लायन’ स्पीशीज स्पॉटलाइट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य एशियाई शेरों के संरक्षण और बिग कैट्स की सुरक्षा के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है।

मुख्य बिंदु

  • पृष्ठभूमि: यह कार्यक्रम इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन 2026 से पूर्व आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा है।
  • IBCA शिखर सम्मेलन 2026: भारत 1-2 जून, 2026 को नई दिल्ली में प्रथम इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • शिखर सम्मेलन की थीम: सम्मेलन की थीम “सेव बिग कैट्स, सेव ह्यूमैनिटी, सेव इकोसिस्टम” रखी गई है।
  • बिग कैट्स प्रजातियों का संरक्षण: IBCA सात बिग कैट्स प्रजातियों - शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर एवं प्यूमा के संरक्षण पर केंद्रित है।
  • शेरों की आबादी में वृद्धि: ग्रेटर गिर परिदृश्य में एशियाई शेरों की संख्या वर्ष 2025 में बढ़कर 891 हो गई, जो वर्ष 2020 की तुलना में 32% अधिक है।
  • प्रोजेक्ट लायन: भारत की ‘प्रोजेक्ट लायन’ पहल का उद्देश्य आवास पुनर्स्थापन, पारिस्थितिकीय प्रत्यास्थता एवं दीर्घकालिक शेर संरक्षण को बढ़ावा देना है।
  • वैधानिक संरक्षण: एशियाई शेरों को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I और CITES के परिशिष्ट-I (Appendix-I) के तहत सर्वोच्च संरक्षण प्राप्त है।