भारत–संयुक्त अरब अमीरात के बीच कई रणनीतिक समझौते

  • 16 May 2026

15 मई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच ऊर्जा, रक्षा, समुद्री अवसंरचना एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग सुदृढ़ करने हेतु कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्य बिंदु

  • UAE निवेश: संयुक्त अरब अमीरात ने भारत में बैंकिंग, अवसंरचना एवं वित्तीय क्षेत्रों में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की।
  • ऊर्जा सहयोग: इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (ISPRL) एवं अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के बीच पेट्रोलियम एवं गैस भंडार से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • LPG आपूर्ति समझौता: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और ADNOC ने दीर्घकालिक LPG आपूर्ति व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
  • रक्षा साझेदारी: दोनों देशों ने सामरिक रक्षा साझेदारी ढांचे (Framework for Strategic Defence Partnership) पर हस्ताक्षर किए, जिसमें समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा, उन्नत प्रौद्योगिकियां एवं प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • AI एवं प्रौद्योगिकी: भारत के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) और UAE स्थित G42 के बीच भारत के AI मिशन के समर्थन हेतु 8 एक्साफ्लॉप सुपर कंप्यूट क्लस्टर स्थापित करने के लिए साझेदारी की गई।
  • वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर: दोनों नेताओं ने मैत्री (MAITRI - मास्टर एप्लिकेशन फॉर इंटरनेशनल ट्रेड एंड रेगुलेटरी इंटरफेस) का उपयोग करके वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर के क्रियान्वयन का भी स्वागत किया।