BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक 2026

  • 16 May 2026

15 मई, 2026 को भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में संपन्न हुई BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक किसी संयुक्त वक्तव्य के बिना समाप्त हो गई। इसका कारण पश्चिम एशिया की स्थिति पर कुछ सदस्य देशों के परस्पर विरोधी दृष्टिकोण रहे, जिसने साझा भाषा और सहमति को असंभव बना दिया।

मुख्य बिंदु

  • गतिरोध का कारण: ईरान ने फिलिस्तीन तथा लाल सागर एवं बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में निर्बाध नौवहन से संबंधित अनुच्छेदों का विरोध किया।
  • अनुच्छेद 26 पर विवाद: विवादित अनुच्छेद में गज़ा एवं वेस्ट बैंक को फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अधीन एकीकृत करने का समर्थन किया गया था तथा स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के अधिकारों की पुनर्पुष्टि की गई थी।
  • अनुच्छेद 29 पर मतभेद: यमन एवं लाल सागर क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा से संबंधित भाषा को लेकर सदस्य देशों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए।
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कारक: वार्ताओं के दौरान भारत ने कथित रूप से ईरान एवं संयुक्त अरब अमीरात के बीच मतभेद कम करने का प्रयास किया।
  • पश्चिम एशिया संघर्ष: इज़राइल-ईरान संघर्ष को लेकर BRICS सदस्य देशों के अलग-अलग दृष्टिकोण भी साझा भाषा पर सहमति बनने में बाधक बने।
  • फिलिस्तीन पर भारत का रुख: अंतिम अध्यक्षीय वक्तव्य में भारत ने स्वतंत्र फिलिस्तीन के लिए पूर्वी यरुशलम को राजधानी मानते हुए ‘द्वि-राष्ट्र समाधान’ (Two-State Solution) के समर्थन को पुनः दोहराया।