आईपी कैटलिस्ट पहल एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

  • 16 May 2026

12 मई, 2026 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नई दिल्ली में “पेटेंट से उत्पाद तक: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी में बौद्धिक संपदा के व्यावसायीकरण को गति देना” नामक विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान ‘आईपी कैटलिस्ट पहल और इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।

  • इस पहल का उद्देश्य अनुसंधान एवं बौद्धिक संपदा (IP) सृजन से लेकर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, व्यावसायीकरण तथा बाजार में उपयोग तक नवाचार की संपूर्ण प्रक्रिया को समर्थन प्रदान करना है।
  • इसकी प्रमुख विशेषताओं में पेटेंट फाइलिंग हेतु वित्तीय सहायता, स्टार्टअप एवं MSMEs के लिए अंतरराष्ट्रीय पेटेंट सहायता, IP परामर्श सेवाएं, प्रौद्योगिकी तत्परता आकलन तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सुविधा शामिल हैं।
  • मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में 1,10,375 पेटेंट आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग 44% रही।