‘भव्य’ योजना के क्रियान्वयन हेतु दिशानिर्देश जारी

  • 26 May 2026

23 मई, 2026 को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास तथा भारत के विनिर्माण पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करने हेतु ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ (BHAVYA) के क्रियान्वयन के लिए परिचालन दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्य बिंदु

  • औद्योगिक पार्क विकास: इस योजना का लक्ष्य वर्ष 2026-27 से 2031-32 के बीच 100 औद्योगिक पार्कों का विकास करना है।
  • वित्तीय परिव्यय: इस योजना का कुल बजट लगभग ₹33,660 करोड़ है।
  • प्रथम चरण: शुरुआत में एक 'चैलेंज-बेस्ड' (प्रतिस्पर्धी) प्रक्रिया के माध्यम से50 औद्योगिक पार्कोंका चयन किया जाएगा।
  • बुनियादी ढांचे पर ध्यान: पार्कों में प्लग-एंड-प्ले सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली, श्रमिक आवास और डिजिटल गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे।
  • पात्रता मानदंड: अधिकांश राज्यों के लिए न्यूनतम भूमि आवश्यकता 100 एकड़ तथा पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 25 एकड़ निर्धारित की गई है।
  • कार्यान्वयन मॉडल: परियोजनाओं का प्रबंधन कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के माध्यम से किया जाएगा।
  • निगरानी एजेंसी: राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (NICDC) परियोजना प्रबंधन एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।