जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) का समापन

  • 26 May 2026

18-23 मई, 2026 के मध्य जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) संपन्न हुई, जिसमें सदस्य देशों ने स्वास्थ्य शासन, रोग नियंत्रण एवं स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ करने हेतु वैश्विक सहयोग बढ़ाने के लिए अनेक प्रस्ताव एवं निर्णय अपनाए।

मुख्य बिंदु

  • विषय: यह कार्यक्रमवैश्विक स्वास्थ्य की पुनर्संरचना: साझा जिम्मेदारी(Reshaping global health: a shared responsibility) नामक विषय (Theme) के तहत आयोजित किया गया।
  • प्रमुख निर्णय: सदस्य देशों ने प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों पर 20 से अधिक निर्णय और 13 प्रस्ताव अपनाए।
  • स्वास्थ्य प्राथमिकताएं: चर्चाओं में स्ट्रोक, तपेदिक (TB), रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR), हीमोफिलिया, आपातकालीन देखभाल, प्रिसिजन मेडिसिन (सटीक चिकित्सा) और विकिरण सुरक्षा को शामिल किया गया।
  • WHO सुधार: देशों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नेतृत्व में सदस्य-देश आधारित प्रक्रिया के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य शासन में सुधार आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
  • वैश्विक सहयोग: सभा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।
  • साझा जिम्मेदारी: सभा ने वैश्विक स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकारों, समुदायों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।