भारत का सबसे बड़ा बायोमेडिकल इनोवेशन ट्रांसफर कार्यक्रम

  • 26 May 2026

25 मई, 2026 को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने नई दिल्ली में “मेडिकल इनोवेशंस पेटेंट मित्र: इनोवेटर्स-टू-इंडस्ट्री (I2I) कनेक्ट” कार्यक्रम आयोजित किया। यह देश का सबसे बड़ा जैव चिकित्सा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम था।

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी स्वास्थ्य सेवा नवाचारों (इनोवेशंस) के व्यावसायीकरण और तकनीक हस्तांतरण में तेजी लाना था। इसे भारत का सबसे बड़ा बायोमेडिकल इनोवेशन सुविधा कार्यक्रम बताया गया है।
  • ICMR संस्थानों और नवप्रवर्तकों (इनोवेटर्स) से उद्योग भागीदारों को विनिर्माण और व्यावसायीकरण के लिए 41 सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण इस आयोजन का मुख्य आकर्षण था।
  • हस्तांतरित प्रौद्योगिकियों में प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों को लक्षित करने वाले टीके (वैक्सीन), डायग्नोस्टिक्स, चिकित्सा उपकरण और बायोमेडिकल समाधान शामिल थे।