असम मूगा सिल्क के लिए ‘मिशन स्नेहजोरी’

  • 03 Jun 2026

2 जून, 2026 को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने असम के प्रसिद्ध मूगा रेशम को प्रोत्साहन देने के लिए ‘मिशन स्नेहजोरी’ (Mission Senehjori) का शुभारंभ किया।

  • यह एक समग्र क्लस्टर-आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य असम के विशिष्ट मूगा रेशम क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और उच्च-मूल्य वाले लक्ज़री वस्त्र पारितंत्र में विकसित करना है।
  • मिशन का लक्ष्य मूगा रेशम की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करना है, जिसमें पोषक पौधों की खेती, रेशमकीट बीज उत्पादन, रीलिंग, बुनाई, ब्रांडिंग, निर्यात संवर्धन, डिजिटल ट्रेसबिलिटी तथा पर्यटन जैसे सभी प्रमुख घटक शामिल हैं।