लोखंडे प्रशांत सीताराम और वरुण भारद्वाज

  • 03 Jun 2026

2 जून, 2026 को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष (Chairperson) और वरुण भारद्वाज को बोर्ड का नया सचिव (Secretary) नियुक्त किया। यह नियुक्तियाँ सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर बढ़ते विवादों के बीच की गई हैं।

  • लोखंडे प्रशांत सीताराम, वर्ष 2001 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
  • वर्तमान में वे गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
  • वरुण भारद्वाज, वर्ष 2008 बैच के भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी हैं और वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
  • ये नियुक्तियां ऐसे समय में की गई हैं, जब केंद्र सरकार ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली की खरीद और उसके क्रियान्वयन की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।