विश्व रैंकिंग में भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन

  • 05 Jun 2026

4 जून, 2026 को जारी नवीनतम विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में भारत ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। इस रैंकिंग में कई भारतीय मुक्केबाज विभिन्न भार वर्गों में दुनिया के शीर्ष रैंक वाले एथलीटों में शामिल हुए हैं।

  • भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में लंबी छलांग लगाते हुए विश्व की नंबर-1 मुक्केबाज बन गई हैं।
  • मीनाक्षी ने महिलाओं के48 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व कीनंबर-1 मुक्केबाज के रूप में अपना दबदबा और बादशाहत कायम रखी है।
  • एशियाई चैंपियन प्रिया घंघास महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में सुधार करते हुए दुनिया के शीर्ष 3 (Top 3) मुक्केबाजों में शामिल हो गई हैं।
  • प्रीति ने भी अपनी रैंकिंग में बेहतरीन सुधार किया है और अब वह विश्व में तीसरे स्थान (World No. 3) पर पहुंच गई हैं।
  • पुरुषों की रैंकिंग में, एशियाई चैंपियन विश्वनाथ सुरेश ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत50 किलोग्राम भार वर्ग मेंशीर्ष 3 में प्रवेश कर लिया है।