‘पर्सेपोलिस’ की लेखिका मरजाने सत्रापी का निधन

  • 05 Jun 2026

4 जून, 2026 को प्रसिद्ध ईरानी-फ्रांसीसी लेखिका, चित्रकार और फिल्म निर्माता ‘मरजाने सत्रापी’ (Marjane Satrapi) का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • मरजाने सत्रापी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित ग्राफिक उपन्यासकार (Graphic Novelist), फिल्म निर्माता और कलाकार थीं।
  • उनकी कृतियाँ अक्सर पहचान (Identity), निर्वासन (Exile), स्वतंत्रता, संस्कृति और राजनीतिक परिवर्तन जैसे विषयों पर आधारित होती थीं।
  • उन्हें उनके बेहद प्रशंसित ग्राफिक उपन्यास ‘पर्सेपोलिस’ (Persepolis) के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, जिसमें उन्होंने ईरानी क्रांति के दौरान और उसके बाद के अपने बचपन और अनुभवों को बयां किया है।
  • फिल्मी रूपांतरण: इस ग्राफिक उपन्यास को बाद में इसी नाम से एक पुरस्कार विजेता एनिमेटेड फिल्म ‘पर्सेपोलिस’ के रूप में रूपांतरित किया गया था, जिसका उन्होंने सह-निर्देशन (Co-direct) भी किया था।