पेटेंट फाइलिंग व शोध लेखन में प्रशिक्षण हेतु ANRF पोर्टल

  • 05 Jun 2026

4 जून, 2026 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने भारत के अनुसंधान पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) समर्थित एक डिजिटल पोर्टल की घोषणा की।

  • यह पोर्टल देशभर केशोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं नवोन्मेषकों को पेटेंट फाइलिंग, बौद्धिक संपदा संरक्षण तथा शोध-पत्र लेखनसे संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
  • यह एकक्षमता-निर्माण (Capacity Building) मंच के रूप में कार्य करेगा और निम्नलिखित क्षेत्रों में संरचित सहायता उपलब्ध कराएगा-
    • वैज्ञानिक लेखन
    • शोध-प्रकाशन प्रक्रियाएं
    • पेटेंट फाइलिंग प्रक्रियाएं
    • बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) प्रबंधन
  • इस पहल का उद्देश्य भारत में अनुसंधान, नवाचार तथा बौद्धिक संपदा सृजन की क्षमता को बढ़ावा देना है।