फूड प्लैनेट प्राइज 2026

  • 05 Jun 2026

2 जून, 2026 को आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग (APCNF) कार्यक्रम ने फूड प्लैनेट प्राइज 2026 जीता। यह वैश्विक खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित विश्व के सबसे बड़े पर्यावरणीय पुरस्कारों में से एक है।

  • 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलरकी राशि वाले इस पुरस्कार को स्वीडन के बास्टाड (Båstad) में कर्ट बर्गफोर्स फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।
  • इस कार्यक्रम को ऐसी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया जो सिंथेटिक इनपुट्स (रासायनिक खादों और कीटनाशकों) पर निर्भरता को कम करते हैं और जलवायु-अनुकूल कृषि का समर्थन करते हैं।
  • इस पुरस्कार के लिए विश्वभर से 1,000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे।
  • इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2016 में आंध्र प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गतरायथु साधिकार संस्था (Rythu Sadhikara Samstha) द्वारा की गई थी।