संविधान विशेषज्ञ सुभाष सी. कश्यप का निधन
- 05 Jun 2026
4 जून, 2026 को लोक सभा के पूर्व महासचिव और प्रसिद्ध संविधान विशेषज्ञ सुभाष सी. कश्यप का लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 97 वर्ष के थे।
- महान संविधानविद्: डॉ. कश्यप भारत के अग्रणी संविधान विद्वानों और संसदीय लोकतंत्र के सबसे बड़े विशेषज्ञों में से एक थे।
- प्रारंभिक जीवन और स्वतंत्रता संग्राम: उनका जन्म 1929 में तत्कालीन संयुक्त प्रांत (अब उत्तर प्रदेश) के बिजनौर स्थित चांदपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के एक परिवार में हुआ था। उन्होंने एक किशोर के रूप में देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया और पहले बिजनौर व बाद में मेरठ में स्थानीय छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया।
- लोकसभा में सेवाएं: उन्होंने साल 1983 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव (Secretary-General) के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
- पद्म भूषण से सम्मानित: साल 2015 में डॉ. कश्यप को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानपद्म भूषण से नवाजा गया था।
- 'एक देश-एक चुनाव' समिति के सदस्य: वह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उस उच्च स्तरीय समिति के सदस्य भी थे, जिसे भारत में एक साथ चुनाव (Simultaneous Elections) कराने के लिए कानूनी रूपरेखा तैयार करने का काम सौंपा गया था।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


