बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल प्रदर्शन

  • 15 Jun 2026

11 जून, 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रक्षा क्षमताओं में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (BMD) प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया तथा ‘नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल–मध्यम दूरी’ (NASM-MR) का प्रथम उड़ान परीक्षण संपन्न किया।

मुख्य बिंदु

  • बहु-स्तरीय BMD क्षमता का प्रदर्शन: डीआरडीओ ने ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया, जो आने वाले मिसाइल खतरों का पता लगाने, उनका पीछा करने तथा उन्हें अवरोधित करने में सक्षम है।
  • उन्नत स्वदेशी प्रौद्योगिकी: इस प्रणाली को उभरते एवं जटिल मिसाइल खतरों से निपटने के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के आधार पर विकसित किया गया है।
  • विशिष्ट देशों के समूह में भारत: इस सफलता के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBMs) को अवरोधित करने में सक्षम BMD प्रणाली उपलब्ध है।
  • समुद्री प्रहार क्षमता में वृद्धि: नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल–मध्यम दूरी (NASM-MR) का परीक्षण शत्रु नौसैनिक लक्ष्यों के विरुद्ध आधुनिक एवं सटीक प्रहार क्षमता प्रदान कर भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन प्रभावशीलता को और सुदृढ़ करेगा।