अलख एन. शर्मा

  • 15 Jun 2026

14 जून, 2026 को भारत सरकार ने प्रख्यात अर्थशास्त्री अलख एन. शर्मा को श्रम सांख्यिकी पर बनी उच्चस्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

  • इस समिति का गठन भारत में श्रम बाजार संकेतकों को सुदृढ़ बनाने तथा उनकी समय-समय पर समीक्षा करने के लिए किया गया है।
  • समिति भारतीय श्रम बाजार की बदलती संरचना एवं गतिशीलता का आकलन करेगी।
  • अलख एन. शर्मा श्रम अर्थशास्त्र, रोजगार एवं विकास अध्ययन के क्षेत्र के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री हैं।