लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले थल सेनाध्यक्ष

  • 15 Jun 2026

13 जून, 2026 को भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगले थल सेनाध्यक्ष (COAS) के रूप में नियुक्त किया। उनका कार्यकाल 30 जून, 2026 से प्रभावी होगा।

  • वर्तमान में वे उप थल सेनाध्यक्ष (Vice Chief of the Army Staff) के पद पर कार्यरत हैं।
  • वे जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे, जो 30 जून, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
  • लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र हैं।
  • उन्हें दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्रदान किया गया था।
  • उनके पास परिचालन, सामरिक, क्षमता-विकास तथा संस्थागत क्षेत्रों में लगभग चार दशकों का सैन्य अनुभव है।