भारत और फ्रांस ने 13 प्रमुख समझौतों की घोषणा की

  • 15 Jun 2026

14 जून, 2026 को भारत और फ्रांस ने प्रौद्योगिकी, नवाचार, व्यापार, शिक्षा, अंतरिक्ष, अवसंरचना एवं रणनीतिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 13 प्रमुख परिणामों की घोषणा की। यह पहल दोनों देशों की विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Special Global Strategic Partnership) को और सुदृढ़ करेगी।

मुख्य बिंदु

  • भारत-फ्रांस नवाचार रोडमैप 2030: प्रौद्योगिकी, नवाचार, अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को दिशा देने के लिए इसे अपनाया गया।
  • संयुक्त एआई कार्य समूह: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुशासन एवं जिम्मेदार उपयोग पर केंद्रित संयुक्त एआई कार्य समूह स्थापित करने पर सहमति बनी।
  • वैमानिकी उत्कृष्टता केंद्र: राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI), कानपुर में वैमानिकी एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (National Centre of Excellence for Skilling) स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • फ्रांस में UPI का विस्तार: दोनों देशों ने डिजिटल भुगतान सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए फ्रांस में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के उपयोग का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की।
  • भारतीय स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन: विश्व के सबसे बड़े स्टार्टअप परिसरों में से एक स्टेशन एफ (Station F) में 10 अतिरिक्त भारतीय स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेशन सुविधा प्रदान की जाएगी।