रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026

  • 15 Jun 2026

जून 2026 में भारत के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बने।

  • यह सम्मान रूस के कैलिनिनग्राद में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्प्चर फेस्टिवल (II International Festival of Sand Sculpture) के दौरान प्रदान किया गया।
  • 11 जून, 2026 से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में विभिन्न देशों के 12 प्रमुख रेत शिल्पकारों ने भाग लिया।
  • सुदर्शन पटनायक ने वैश्विक तापन (Global Warming) के मुद्दे को प्रदर्शित करने वाली अपनी 3 मीटर ऊंची रेत प्रतिमा के लिए यह प्रतियोगिता जीती।