भारत का निर्यात 14.66% बढ़कर 162.69 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंचा

  • 16 Jun 2026

15 जून, 2026 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-मई अवधि के दौरान भारत का कुल वस्तु एवं सेवा निर्यात वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14.66% बढ़कर 162.69 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। यह वृद्धि वस्तु एवं सेवा दोनों क्षेत्रों के निर्यात में मजबूत प्रदर्शन को दर्शाती है।

मुख्य बिंदु

  • वस्तु निर्यात (Merchandise Exports): वस्तु निर्यात 16.09% बढ़कर 88.91 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो अप्रैल-मई 2025-26 में 76.59 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • गैर-पेट्रोलियम निर्यात: गैर-पेट्रोलियम निर्यात 10.49% बढ़कर 70.74 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि एक वर्ष पूर्व यह 64.03 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • मई 2026 का निर्यात प्रदर्शन: मई 2026 में भारत का कुल निर्यात 81.96 अरब अमेरिकी डॉलर अनुमानित किया गया, जो मई 2025 की तुलना में 15.83% की वृद्धि दर्शाता है।
  • आयात एवं व्यापार घाटा: मई 2026 में कुल आयात 92.47 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। इसी अवधि में भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) 10.51 अरब अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया।